: ऑपरेशन साइबर" के तहत बड़वानी पुलिस की अब तक की सबसे तेज़ कार्यवाही, मात्र 30 दिन में न्यायालय आदेश के जरिए वापिस कराए ठगे गए 1,20,000/ रुपये पुलिस को दिया धन्यवाद
Rajendra Devray
/
Sun, Aug 4, 2024
/
Post views : 303
*पुलिस अधीक्षक कार्यालय, साइबर सेल जिला बड़वानी*
*"ऑपरेशन साइबर" के तहत बड़वानी पुलिस की अब तक की सबसे तेज़ कार्यवाही, मात्र 30 दिन में न्यायालय आदेश के जरिए वापिस कराए ठगे गए 1,20,000/-*
*AC खरीदने के नाम पर ठगे थे 1,20,000/-*
आवेदक प्रशांत पिता रामचन्द्र गोले, उम्र- 30 साल, निवासी- तलवाडा डेब के साथ 04/07/2024 को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि हमारे पास एयर कंडीशनर (ए.सी.) पर ऑफर चल रहा है। यदि आप 03 ए.सी. खरीदते हैं तो आपको भारी डिस्काउंट मिलेगा। जिस पर आवेदक ने अज्ञात व्यक्ति की बातों में आकर उसके खाते में कुल 1,20,000 रुपये डाल दिए। लेकिन फरियादी को कोई भी ए.सी. नहीं मिला। जब ए.सी. नहीं मिलने पर पैसे वापस मांगे तो रुपये नहीं लौटाए गए। जिसकी शिकायत फरियादी ने अंजड थाना और साइबर सेल बड़वानी में की।
शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर सेल द्वारा उक्त राशि को होल्ड कराया गया। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई करते हुए थाना अंजड में 314 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
थाना अंजड़ द्वारा प्राथमिक कार्यवाही करते हुवे साइबर सेल बड़वानी से रिपोर्ट प्राप्त कर माननीय न्यायालय में आवेदक द्वारा प्रस्तुत परिवाद पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।
उक्त परिवाद में *माननीय न्यायालय - सुश्री सोनम शर्मा - न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी , अंजड़ ज़िला बड़वानी* ने विचारण कर सायबर सेल और अंजड़ पुलिस से प्राप्त जाँच प्रतिवेदन के आधार पर दिनाँक 3/8/24 को 1,20,000 रुपये राशि वापस खाते में किए जाने का आदेश दिया।
फरियादी प्रशांत गोले ने मात्र तीस दिवस के भीतर फ्रॉड में गई 1,20,000 की बड़ी धनराशि पुनः लौटाने पर माननीय न्यायालय एवं बड़वानी पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बड़वानी पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि जहां एक तरफ़ साइबर फ्रॉड से बचने हेतु अनजान कॉलर को कोई भी निजी जानकारी शेयर ना करना ही सर्वोत्तम उपाय है, वहीं दूसरी तरफ़ साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या 7587620263 या डायल 100 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी बड़वानी जिलेवासियों से की है।
*उल्लेखनीय है कि 15 मई 2024 से प्रारंभ किए गए "ऑपरेशन साइबर" के तहत बड़वानी पुलिस साइबर सेल ने अब तक 14.31 लाख रुपये की राशि वापस करवाई है एवं विभिन्न शिकायतों में 3.50 लाख रुपये की राशि को होल्ड भी कराया है जिसे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर आवेदकों को लौटाया जाएगा।*
*पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में ज़िले में साइबर फ्रॉड के प्रत्येक मामले पर विशेष ध्यान देकर तत्काल फ्रॉड गई राशि को ना सिर्फ़ फ्रीज़ करवाया जा रहा है बल्कि विस्तृत रिपोर्ट बनाकर माननीय न्यायालय में पेश करते हुवे फ्रॉड गई राशि को पुनः आवेदक के खाते में भी लौटाया जा रहा है । पुलिस कप्तान ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक कुल 212 साइबर फ्रॉड शिकायतें प्राप्त हुई हैं , जिनमे त्वरित कार्यवाही करते हुवे कुल 85 मामलो में पुलिस ने राशि होल्ड करवाने में सफलता प्राप्त की है । इस प्रकार साइबर फ्रॉड मामलो में रिकॉर्ड 41% सक्सेस रेट प्राप्त करते हुवे बड़वानी पुलिस लगातार पेशेवर रूप में आगे बढ़ रही है ।*
**विशेष भूमिकाः**
1. निरीक्षक गिरवर सिंह जलौदिया , थाना प्रभारी अंजड़
2. उप निरीक्षक रितेश खत्री सायबर सेल प्रभारी
3. प्र.आर.133 राजेन्द्र डावर
4. आर.क्र.- 02 अर्जुन नरगावें सायबर सेल
5. आर.क्र.- 122 अरुण मुजाल्दे
6. आर.क्र.- 321 सद्दाम पठान
7. महिला आर.क्र.- 601 रानी सेन्धव