अत्यधिक भार लदा (ओवरलोडेड) ट्रक का यातायात पुलिस ने काटा ₹12,000 का चालान।
प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उनसे होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में *सड़क दुर्घटनाओं* की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 16/07/24 को यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया जो अत्यधिक भार लदा हुआ था। ट्रक चालक मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार निर्धारित भार से अधिक सामान लादे हुए था (ओवरलोडेड था)। अत्यधिक भार लादे होने से वाहन का संतुलन बिगड़ने और सड़क दुर्घटना होने की संभावना थी जिस पर यातायात पुलिस द्वारा 'मोटर व्हीकल एक्ट' के तहत कार्यवाही करते हुए ओवरलोडेड ट्रक का ₹12,000/- का चालान काटा गया।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि:- अत्यधिक भार लादकर (ओवरलोडिंग) वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। यह न केवल वाहन चालक और सड़क पर मौजूद अन्य लोगों के लिए खतरा है बल्कि सड़क को भी नुकसान पहुंचाता है।
अपील– सभी वाहन चालकों से अपील है कि वे मोटर व्हीकल एक्ट द्वारा निर्धारित भार सीमा का पालन करें और सड़कों पर सुरक्षित रूप से वाहन चलाएं एव अत्यधिक भार लादकर वाहन चलाने से बचें और दूसरों की जान भी न जोखिम में डालें।
*सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन*