Rajendra Devray / Fri, Sep 19, 2025 / Post views : 321




कुक्षी नगर के समीप स्थित ग्राम तालनपुर के हनुमान गणेश मंदिर में पावागढ़ पैदल यात्रियों के लिए प्रतिदिन भोजन प्रसादी की व्यवस्था एवं रात्रि में रुकने की संपूर्ण व्यवस्था की जा रही है जिसमें मंदिर समिति के द्वारा प्रतिदिन यात्रियों को भोजन प्रसादी एवं रुकने हेतु व्यवस्था की गई है जिससे कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो मंदिर परिसर में पूर्णिमा से लेकर अमावस्या तक प्रतिदिन भंडारा चलता है जिसमें प्रतिदिन 2500 से 3000 यात्रि भोजन प्रसादी का लाभ ले रहे है कई अलग-अलग क्षेत्र से भक्त अपनी यात्रा कर रात्रि में यहां विश्राम हेतु रुकते हैं जिससे कि यात्रियों को काफी सुविधा प्राप्त होती है। तथा प्रातः में अपने स्थान की ओर सभी यात्री रवाना होते हैं। पावागढ़ की ओर से आने वाली यात्री अपने साथ माता रानी की अखंड ज्योत साथ लेकर के आते हैं वह अखंड ज्योत पावागढ़ से अपने गांव शहर ले जाकर के माता जी की ज्योत की स्थापना कर पूजन अर्चन कर नवरात्रि पर्व को काफी उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन