: भारतीय किसान संघ जिला बड़वानी द्वारा उद्यानिकी विभाग के आर एच यू श्री आचाले जी को ज्ञापन देते हुए मांग की टिशू कल्चर कम्पनियो की मनमानी पर सख्ती से रोक लगाई जाय
Rajendra Devray
/
Sun, Dec 15, 2024
/
Post views : 54
जिला अध्यक्ष किसान संघ: भारतीय किसान संघ जिला बड़वानी द्वारा उद्यानिकी विभाग के आर एच यू श्री आचाले जी को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया की जिले में केला एवं पपीता टिशु कल्चर पौधों की कंपनियों के अधिकृत डीलर एवं भारतीय किसान संघ की एक सामूहिक बैठक उद्यानिकी अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की जाए जिस तरह कंपनियां किसानों के साथ छलावा कर रही है 5 से 6 महीने पहले बुकिंग देने के बाद भी किसानों को समय पर पौधे उपलब्ध नहीं करवा रहे किसानों को बेवकूफ बनाया जा रहा है सीधा एक फसल का नुकसान हो रहा है 10 रोज 15 रोज बताते बताते दो से तीन-महीने निकाल देते हैं किसान अपने आप में ठगा महसूस कर रहा है भारतीय किसान संघ मांग करता है कि सभी डीलर ऑनलाइन बुकिंग करें जिसकी एक प्रति किसान के पास रहे और कंपनी साल के अंदर जितने पौधे तैयार करती है उतनी ही बुकिंग करें कंपनी एवं डीलरों की बाढ़ आ चुकी है किसानों का करोड़ों रुपया बुकिंग के नाम पर लेकर डीलर यूज कर रहे हैं उद्यानिकी विभाग ध्यान दें जितने भी डीलर हैं कंपनी सेअधिकृत हो एवं उद्यानिकी विभाग को जानकारी दी जाए जिला प्रशासन एस ओर ध्यान आकर्षित करें एवं किसान भाई भी सजग रहे
इस सम्बंध में क्या कहते आप बीती किसान
जिला अध्यक्ष किसान संघ: किसान विजय पटेल रसवा ने बताया कि केले के पौधों इंतजार में आज भी खेत खाली पड़ा
जिला अध्यक्ष किसान संघ: किसान मोहित मालवीय दवा ना ने बताया काफी लंबे इंतजार के बाद मुझे पौधे प्राप्त हुए जिले के कई किसानों की यही स्थिति है सुनने में आया है 1/2किसान तो कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा ने की तैयारी में
जिला अध्यक्ष किसान संघ: दवाना के हरिशंकर कुमावत ने बताया जैन कंपनी के के ले बुक करे थे तय तारीख से 40 दिन लेट होने के बाद मुझे पैसे वापस कर दिए फिर माल्ट बायो के पौधे बुक करें उनके पौधे भी आज तक मुझे प्राप्त नहीं हुये इंतजार करने के बाद मजबूर होकर तरबूज खेत में लगाए
जिला अध्यक्ष किसान संघ: भारतीय किसान संघ मांग करता है कि किसानों को गुमराह करने वालीकंपनियों एवं डीलरों पर अंकुश लगाया जाए
जिला अध्यक्ष किसान संघ: दवाना के किसान प्रवीण धनगर ने बताया जैन कंपनी के पौधे डेढ़ महीने लेट हो गए इंतजार करते-करते थक चुका हूं कंपनी पर एफआईआर दर्ज करा ने की सोच रहा हूं