भोपाल। मध्य प्रदेश पिछले साल ही 55 जिलों वाला प्रदेश बना. अब आने वाले समय में प्रदेश के जिलों की संख्या 60 के अंक को छूने वाली है
प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से उठ रही नए जिले बनाने की मांग के बीच सरकार ने परिसीमन आयोग का गठन कर दिया है
जानिए आने वाले समय में कौन-कौन से शहरों को मिल सकती है जिलों की सौगात
घोषणा के बाद तीन जिला बनने से अटके
20 जुलाई 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि उज्जैन से अलग कर नागदा को जिला बनाएंगे। जिला अभी गठित नहीं हुआ है. वहीं, 22 अगस्त 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि पिछोर को नया जिला बनाएंगे. यह शिवपुरी से अलग होगा.
अभी जिला नहीं बना है.
जिन शहरों को जिले बनाये जारहे है उन जिलों की दूरी कितने किलोमीटर होंगी जानिए
सागर से बीना की दूरी 74 किमी
सागर से खुरई की दूरी 52 किमी
गुना से चांचैड़ की दूरी 64 किमी
मुरैना से डबरा की दूरी 96 किमी
उज्जैन से नागदा की दूरी 57 किमी
शिवपुरी से पिछौर की दूरी 76 किमी