Rajendra Devray / Thu, Mar 5, 2026 / Post views : 53
बड़वानी 05 मार्च 2026/पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे वर्तमान संघर्ष की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य के नागरिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने हेतु वल्लभ भवन भोपाल स्थित कन्ट्रोल रूम तथा नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24 घंटे 7 दिनों कार्यरत कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव कृष्णावेणी देशावतु से प्राप्त जानकारी अनुसार यदि पश्चिम एशिया क्षेत्र में मध्यप्रदेश के किसी नागरिक के साथ किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, दुर्घटना अथवा अन्य किसी आकस्मिक आवश्यताएं होने पर जारी नंबरों से तत्काल संपर्क किया जा सकता है। संबंधित प्रकरणों में भारत सरकार एवं अन्य संबद्ध एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।
कन्ट्रोल रूम नंबर है इस प्रकार
वल्लभ भवन भोपाल में बनाये गये कन्ट्रोल रूम का नंबर 0755-2708055, 0755-2708059 या मोबाईल नंबर 7648862100 है। मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप किया जा सकता है या sderf.vbsr@gmail.com पर मेल किया जा सकता है।
इसी प्रकार मध्यप्रदेश भवन नई दिल्ली में बनाये गये कन्ट्रोल रूम का नंबर 011-26772005 या मोबाईल नंबर 9818963273 है। मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप किया जा सकता है या mphelpdeskgulf@gmail.com पर मेल किया जा सकता है। किसी भी आपात स्थिति में उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन