Rajendra Devray / Mon, Sep 29, 2025 / Post views : 339
वाराणसी कचहरी पुलिस लाइन मार्ग पर रविवार दोपहर जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण हटाने कि बड़ी कार्रवाई शुरू की इस दौरान बुलडोजर चलाकर कई मकान ढहा दिए गए कार्रवाई के दौरान पुलिस लाइन चौराहा से लेकर पांडेपुर तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही जानकारी के अनुसार प्रशासन द्वारा समय सीमा दिए जाने के बाद भी अतिक्रमण खाली नहीं किए जाने पर रविवार को दोबारा कार्रवाई की गई अभियान के दौरान भीड़ जमा हो गई और हड़कंप मच गया इसी क्रम में एक मकान पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त मोहम्मद शाहिद का भी बताया जा रहा है,कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक आदेश को मानने के बजाय अपने जिद पर अड़े रहे और विरोध जगाते रहे मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अफसर ने प्रभावित परिवारों को अपना समान समेटने के लिए कुछ समय दिया और बार-बार समझाने की कोशिश की इसके बावजूद लोग अड़े रहे लेकिन प्रशासन ने किसी भी दबाव को न मानते हुए की ध्वस्थिकरण करण अभियान जारी रखा, ध्वस्थिकरण अभियान दौरान पुलिस और,अन्य विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही कचहरी पुलिस लाइन मार्ग पर अभियान चलते ही पूरे इलाके में अभरा तफरी का माहौल बना रहा |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन