*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटी नीलेश नाग पर रिश्वत मांगने का प्रकरण दर्ज* ----
आवेदकगण मोती खरते, सचिव ग्राम पंचायत कंद्रा और कैलाश सोलंकी सचिव ग्राम पंचायत लिंबी, जनपद पाटी ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय को शिकायत में बताया कि नीलेश नाग सीईओ जनपद पंचायत पाटी ने उनसे पंचायत में कराए गए निर्माण कार्यों की जांच नहीं करने के लिए 10-10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। दोनों आवेदकों ने निलेश नाग से की गई मोबाइल वार्ता को रिकॉर्ड कर लिया और आवेदन के साथ पेन ड्राइव में रिकॉर्डिंग प्रस्तुत की। उप पुलिस अधीक्षक सुनील तालान से जांच कराई गई जो जांच पर से रिश्वत की मांग प्रमाणित पाई गई। आज दिनांक को निलेश नाग के विरुद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम संशोधन 2018 के अंतर्गत विपुस्था लोकायुक्त में एफ.आई.आर. दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।