कुक्षी महिला से दिनदहाड़े चेन स्नेचिंगः मंदिर जाने के लिए घर के बाहर खड़ी थी, बाइक सवार बदमाशों ने छीना मंगलसूत्रकुक्षी में साप्ताहिक हाट के दौरान सिनेमा चौपाटी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश महिला से सोने का मंगलसूत्र छिना ले गए। पुराने पुलिस थाने के पास सब्जी विक्रेता वर्षा माली (26) मंदिर जाने के लिए सुबह 10 बजे घर के सामने खड़ी थी।
मंगलसूत्र में 30 सोने के मोती और एक पेंडल था, जिसका वजन करीब 10 ग्राम था। बदमाश मंगलसूत्र लेकर बाग रोड की तरफ फरार हो गए।
पीड़िता पुलिस थाने के सामने सब्जी बेचने का काम करती है। घटना के बाद महिला के परिजनों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे भाग गए। पीड़िता ने परिजनों के साथ शिकायत दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि बाग रोड स्थित टोल टैक्स के सीसीटीवी फुटेज में होंडा शाइन बाइक निकलती हुई दिखाई दी है। पुलिस बाजार में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।