Rajendra Devray / Sun, Apr 27, 2025 / Post views : 25
*पीथमपुर के नवागत अनुविभागीय अधिकारी की अनुकरणीय पहल दूरस्थ अचंल के गांवो में पहुंचेंगे विभागीय अधिकारी*
*उमरबन में होने वाले मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए*
नालछा/पीथमपुर के नवागत अनुविभागिय अधिकारी राहुल गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद नालछा जनपद पंचायत के हाल में ग्राम पंचायत सरपंच सचिव व विभाग केअधिकारियों की बैठक ली बैठक में उन्होंने बताया कि व नालछा विकासखंड में नवाचार करते हुए सप्ताह में एक बार दूरस्थ अचंल के गांव में विभागीय अधिकारीयो के साथ पहुंचकर मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निराकरण करेंगे। इधर उन्होंने उमरबन में होने वाले सामूहिक विवाह कन्यादान योजना मैं शामिल होने वाले जोड़ों को लेकर भी दिशा निर्देश दिए।
नवागत एसडीएम राहुल गुप्ता ने शनिवार को जनपद पंचायत में बैठक ली ।बैठक में मुख्य रूप से सभी विभागों के अधिकारी ग्राम पंचायत सचिव व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। उन्होंने उमरबन में होने वाले जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को लेकर भी चर्चा करते हुए सभी ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि वह इस योजना में शामिल होने वाले सभी पंचायत क्षेत्र से जोड़ों को समय सीमा पर विवाह स्थल पर भेजें साथ ही योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी करें।
*सप्ताह में एक बार पहुंचेंगे दूरस्थ अचंल के गांव में*
निश्चित रूप से क्षेत्र के लिए पहला अवसर है कि एसडीएम स्तर के अधिकारी गांव में व्याप्त समस्याओं को लेकर नवाचार कर रहे हैं। एसडीएम गुप्ता ने बैठक में सभी को बताया कि वह एक पूरी कार्य योजना बना रहे हैं जिसके तहत सप्ताह में एक बार दूरस्थ चंचल के गांव में पहुंचेंगे जहां पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों के बीच उनकी समस्याओं को सुनेंगे वह मौके पर निराकरण करने का प्रयास करेंगे। श्री गुप्ता का कहना था कि इस तरीके के नवाचार से शासन की योजनाएं ग्रामीण स्तर तक पहुंच भी पा रही है कि नहीं इससे पता चलेगा साथ ही ग्रामीणों को इसका लाभ भी मिलेगा।
*2100 पंजीयन हो चुके हैं*
जनपद पंचायत उमरबन के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी संदीप द्वार ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह में अभी तक 2100 पंजीयन हो चुके हैं आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है सभी को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। नालछा जनपद में 346 पंजीयन हुए थे जिसमें आवेदनों की जांच के उपरांत250 आवेदन सही पाए गए एवं 96 आवेदन अपात्र घोषित हुए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नालछा के संदीप डावर, नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड, अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मालीवाड़ उपाध्यक्ष दिलीप डावर, मंडल अध्यक्ष रघु निनामा, धार विधायक प्रतिनिधि गणेश यादव एवं जनपद सदस्य व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
27एन एल सी02 नालछा जनपद पंचायत मे नवागत एसडीएम राहुल गुप्ता बैठक लेते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन