Rajendra Devray / Fri, Aug 1, 2025 / Post views : 31
दर्दनाक हादसा हुआ स्कूल से घर वापस लौट रही कक्षा चार की छात्रा गिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत हो गई घटना से मौके पर हड़कंप मच गया नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, हरसोस गांव निवासी रमाशंकर बिंद 10 वर्षीय पुत्री साक्षी बिंद प्रतिदिन की तरह वह बृहस्पतिवार को भी विद्यालय से पढ़कर साइकिल से घर वापस लौट रही थी जैसे ही विद्यालय से कुछ दूरी पहुंची जंसा की तरफ से गिट्टी राजातालाब की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में जोरदार ट्रैक्टर मार दिए जिससे छात्रा सड़क पर गिर गई और उसे कुचलते के हुए आगे निकल गया बिना नंबर की ट्रैक्टर को छोड़कर चालक मौके से भाग निकला घटना देख आसपास के ग्रामीण सहित परिजन मौके पर पहुंच गए और जंसा राजातालाब मार्ग पर जाम कर दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी एवं ट्रैक्टर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड गए पुलिस समझा रही थी परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे वहीं परिजनों का उग्र देख स्थानीय पुलिस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जिस पर मौके पर पहुंचे एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव ने राजातालाब एवं मिर्जापुर थाने की फोर्स बुलाई और परिजनों को समाझने का प्रयास किया लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे मृतका तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी वही पिता रमाशंकर बिंदु डीएलडब्ल्यू रेलवे में नौकरी करके है घटना से मा इसरावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है ,
-----
न्यूज़ प्राप्त जानकारी तक ट्रैक्टर चालक और ट्रैक्टर मालिक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी ,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन