अंजड़ पुलिस का सराहनीय कार्य 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला
को उसके घर सकुशल पहुँचाया परिजनों ने पुलिस को दिया धन्यवाद
थाना अंजड 100 डॉयल ने रास्ता भटकी 60 वर्षीय वृध्द महिला को सकुशल पहुंचाया,घर
दिनांक 10.10.2024 को रात्रि मे करीब 09.48 बजे कॉलर प्रदीप पाल निवासी मंडवाडा टोल ने 100 डॉयल पर इवेन्ट के माध्यम से सूचना दी, कि, मंडवाडा टोल नाके पर एक अज्ञात वृध्द महिला टोल टैक्स के आस-पास रोड पर घुम रही है सूचना पर तत्काल 100 डॉयल मे लगे कर्मचारी थाने से महिला पुलिस को लेकर मंडवाडा टोल नाके पर पहुंचे उनि ममता जमरा ,महिला आरक्षक 601 रानी द्वारा उक्त अज्ञात वृध्द महिला से नाम पता पूछते उसने अपना नाम नीमाबाई पति रमेश मानकर उम्र 60 साल निवासी हरिजन मोहल्ला अंजड़ का होना बताया जिसे 100 डॉयल एंव महिला पुलिस द्वारा सुरक्षित घर ले जाकर उसके परिजन मां नानीबाई पति फुलु मानकर के सुपुर्द किया गया।
पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया , उनि ममता जमरा, प्र आर 19 गणेश डावर , म.आर.601 रानी सेंधव की सराहनीय भूमिका रही।