जबलपुर उत्तर विधायक पांडे के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण कर दी गई बधाईयां
नालछा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान में जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक अभिलाष पांडे के जन्मदिवस के अवसर पर नालछा के संत श्री सर्वेश्वर ग्रामीण खेल परिसर में भाजपा और युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने बैलपत्र और अशोक वृक्ष के पौधो का रोपण किया और उक्त पोधो को पेड़ बनाने का संकल्प लेते हुए श्री पांडे को जन्मदिवस की बधाईयां दी और ईश्वर से उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना भी की इस दौरान भाजपा नालछा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा,वरिष्ठ संतोष राठौड़,भाजपा नालछा मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर,विधायक प्रतिनिधी डॉक्टर महेश यादव,पूर्व सरपंच भोजपाल दरबार,नालछा सरपंच मोहन डावर,भाजपा युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी निखिल ग्वाल,नालछा भाजपा बूथ अध्यक्ष क्रमशः अमित राठौड़ एवं सोनू मंडवाल,भाजपा मंडल नालछा व्हाट्सएप प्रमुख सचिन दायमा मोजूद रहे