*किसानों के मोटर पंप से तांबे के तार चोरी करने वाला गिरोह थाना अंजड़ पुलिस की गिरफ्त में – चोरी का माल एवं मोटरसाइकिल जप्त*
बड़वानी –
थाना अंजड़ पुलिस ने किसानों के मोटर पंप से तांबे के तार चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी गई 02 विद्युत मोटर पंप, 05 किलो तांबे के तार एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जप्त की गई, जिसकी कुल कीमत लगभग 70,000/- रुपये है।
*मामले का विवरण*
दिनांक 28.08.2025 की दरमियानी रात फरियादी महेंद्र भावसार की अनुष्ठान जीनिंग फैक्ट्री (नवलपुरा अंजड़) में अज्ञात चोरों ने पानी के मोटर पंप को काटकर उसमें से तांबे के तार चोरी कर लिए। इस पर थाना अंजड़ में अपराध क्रमांक 386/2025, धारा 331(4), 305(A), 317(2) भारतीय न्याय संहिता का पंजीकरण कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रेवाराम चौहान के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर तंत्र की सक्रियता से संदेही चिमन उर्फ करण बारेला एवं नानला उर्फ नांदला जामसिंह को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।
*गिरफ्तार आरोपीगण*
1. रोहित पिता मांगीलाल अजनारे, उम्र 42 वर्ष, निवासी नवलपुरा अंजड़
2. नानला उर्फ नांदला पिता जामसिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी नवलपुरा अंजड़
3. चिमन उर्फ करण पिता गल्या बारेला, उम्र 40 वर्ष, निवासी नवलपुरा अंजड़
4. गोलू पिता किशोर बडवाया, जाति मोची, उम्र 22 वर्ष, निवासी आंवली पुनर्वास
5. हवन पिता सीताराम सिसोदिया, उम्र 49 वर्ष, निवासी आंवली पुनर्वास
*जप्त माल / कीमत*
02 विद्युत मोटर पंप – कीमत ₹36,000/-
05 किलो तांबे का तार – कीमत ₹4,000/-
बजाज मोटरसाइकिल – कीमत ₹30,000/-
कुल जप्ती – लगभग ₹70,000/-
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय अंजड़ में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें आदेशानुसार केंद्रीय जेल बड़वानी दाखिल किया गया।
*पुलिस टीम की विशेष भूमिका*
निरीक्षक रेवाराम चौहान, थाना प्रभारी अंजड़
उपनिरीक्षक बी.एस. चौहान
सउनि दिलीप मुवेल, जयपाल मंडलोई
प्रआर 90 अजय यादव, प्रआर 133 राजेंद्र डावर
आरक्षक 561 पवन प्रजापत, आरक्षक 277 राहुल पाटीदार, आरक्षक 95 सुनिल बर्डे की सरहनी भूमिका रही है