: न्यायालय अंजड़ के प्रकरण एससीएनआईए/136/22 धारा 138 एनआई एक्ट में फरार स्थाई वारंटी शैलेन्द्रसिंह पिता राजेन्द्रसिंह मंडलोई आयु 38 वर्ष, निवासी बलकवाड़ा गिरफ्तार कर भेजा जेल
Rajendra Devray
/
Thu, Nov 21, 2024
/
Post views : 271
*धारा 138 एनआई एक्ट का लम्बे समय से फरार आरोपी बड़वानी पुलिस की गिरफ्त में*
*पुलिस थाना अंजड द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे धारा 138 एनआई एक्ट के स्थाई वारंटी को जिला खरगोन के ग्राम बलकवाड़ा से किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के नेतृत्व व दिशा निर्देश में स्थाई, गिरफ्तारी तथा जिला बदर आरोपियो की धरपकड़ कर जेल भेजने हेतु चलाया जा रहा है "*ऑपरेशन हवालात*"।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के द्वारा जिला बड़वानी में "ऑपरेशन हवालात" चलाया जा रहा हैl जिसमे जिले के लंबित फरार स्थाई, गिरफ्तारी वारंटियों तथा जिला बदर आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारीगण को निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य मे दिनांक 20.11.2024 को पुलिस थाना अंजड़ द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार और एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने माननीय न्यायालय अंजड़ के प्रकरण एससीएनआईए/136/22 धारा 138 एनआई एक्ट में फरार स्थाई वारंटी शैलेन्द्रसिंह पिता राजेन्द्रसिंह मंडलोई (आयु 38 वर्ष, निवासी बलकवाड़ा) को गहन पतारसी के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी को उसके निवास स्थान ग्राम बलकवाड़ा, जिला खरगोन में दबिश देकर हिरासत में लिया गया और तत्पश्चात उसे माननीय न्यायालय अंजड़ में प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंजड़ निरीक्षक गिरवर सिह जलोदिया , 2. प्रआर 72 सुरेश पाटीदार, 3. आर 575 अनुराग यादव की सराहनीय भूमिका रही।
*यहां यह उल्लेखनीय है कि बड़वानी पुलिस द्वारा ऑपरेशन हवालात के तहत 1 जनवरी 2024 से आज दिनांक का तक 450 फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 9,25,000/-रुपए का ईनाम उद्धोषित था।*