Rajendra Devray / Fri, Jul 25, 2025 / Post views : 319
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में किया गया। क्राइम मीटिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ परबतसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल बलवीरसिंह समस्त वृताधिकारी और थानाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के अपराध तथा आपराधिक आकडों के सबंध में विस्तृत चर्चा की गयी आपराधिक गतिविधियों पर अकुंश लगाने एवं प्रोएक्टिव पुलिसिंग करने के सबंध में निर्देश दिये गये तथा पेण्डिंग पत्रावलियों के त्वरित निस्तारण बाबत् निर्देशित किया गया। जिले में साइबर अपराध महिला अत्याचार और वाहन चोरी जैसे मामलों पर विशेष सर्तकता रखने हेतु निर्देशित किया गया। हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों पर निरंतर निगरानी रखते हुए सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया थाना क्षेत्र में सडक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर सबंधित थानाधिकारी को और दुर्घटना में 02 या 02 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु होने पर वृताधिकारी को घटनास्थल पर उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया आसूचना तंत्र को मजबुत करने हेतु सभी थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने और अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित की गयी संपतियों को अटैच/कुर्क करने की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। अवैध शराब एवं अवैध शराब की ब्रांचों के खिलाफ अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जायेगी अधिक से अधिक लोकल एवं स्पेशल आर्म्स एक्ट और जुआ सट्टा के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन