: अंजड:- देवशयनी एकादशी पर श्री खाटूश्याम मन्दिर में उमड़ा जनसैलाब दिनभर में लगभग 30 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओ ने मन्दिर पहुचकर कर मत्था टेक बाबा के दर्शन किये
अंजड:- देवशयनी एकादशी पर श्री खाटूश्याम मन्दिर में उमड़ा जनसैलाब दिनभर में लगभग 25 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओ ने मन्दिर पहुचकर कर मत्था टेक बाबा के दर्शन लाभ लिए तथा दिनभर महिला श्रद्धालुओ द्वारा भजन कीर्तन के साथ झूमकर बाबा को रिझाने की कोशिश करती रही।
वही दिनभर में बारिश की फुहारों के बीच आस-पास के ग्रामीण तथा दूरदराज क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुजन निशान यात्रा लेकर भी पहुचे उक्त सिलसिला दिनभर चलता रहा।
यह हुए आयोजन:-
सुबह 5 बजे से पण्डित पंकज जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्याम बाबा का पूजन अर्चन कर सुबह 6 बजे मंगला आरती तथा सुबह 7:30 बजे श्रृंगार आरती करि। दोपहर 12 बजे भोग लगाकर भोग आरती की गई। तथा शाम 7:30 बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थित में संगीतमय महाआरती कर बाबा की ज्योत प्रज्वलित करि जिसमे हजारों श्रद्धालुओं ने ज्योत में सुखा खोपरा व गाय के घी की आहुतिया प्रदान करि तथा समिति द्वारा महाप्रसादी का वितरण किया गया पश्चात रात्रि 11 बजे बाबा की शयन आरती की गई।
आकर्षक श्रृंगार:-
देवशयनी एकादशी पर मन्दिर में स्थापित श्याम बाबा, पशुपतिनाथ महादेव, रामदरबार, श्रीकृष्ण दरबार, श्री सालासर बालाजी हनुमानजी का सेवादारों द्वारा फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया गया।
समिति द्वारा की गई यह व्यवस्था:-
श्री खाटू श्याम मन्दिर समिति के अध्यक्ष नितेश बंसल एवं कोषाध्यक्ष पप्पू बंसल ने बताया कि देवशयनी एकदशी पर दिनभर में लगभग 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओ ने दर्शन किये समिति द्वारा श्रद्धालुओ को दर्शन हेतु व्यवस्थित लाइन लगवाकर दर्शन करवाये तथा मन्दिर प्रांगण में बिछावट कर बैठने की व्यवस्था की गई थी तथा शुद्ध पेयजल, व्यवस्थित पार्किंग आदि की चाक चोबन्ध व्यवस्था की गई थी