: धार पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में धार पुलिस द्वारा कल रात्रि में काम्बिंग गस्त के दौरान 40 स्थाई वारंटी व 47 गिरफ्तारी वारंटियो कुल 87 बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। साथ ही जिले में 218 गुंडे, 98 निगरानी बदमाशों को चेक कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
धार पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में धार पुलिस द्वारा कल रात्रि में काम्बिंग गस्त के दौरान 40 स्थाई वारंटी व 47 गिरफ्तारी वारंटियो कुल 87 बदमाशो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। साथ ही जिले में 218 गुंडे, 98 निगरानी बदमाशों को चेक कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।धार जिले में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर के मार्गदर्शन में जिलें में सम्पत्ति संबंधी एवं अन्य अपराध में लम्बे समय से फरार स्थाई/फरारी वारंटियो को पकड़ने व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु टीम बनाकर "काम्बिंग गस्त" हेतु जिले के समस्त एस.डी.ओ.पी./न.पु.अ. महोदय के साथ-साथ समस्त थाना/चौकी प्रभारियो को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
पुलिस कप्तान से प्राप्त दिशा-निर्देशो के परिपालन में धार पुलिस द्वारा कल रात्रि में अपने-अपने थाना क्षेत्रो में चोरी, लूट, डकैती जैसे सम्पत्ति संबंधी अपराधो में सजायाब आरोपियो को काम्बिंग गस्त के दौरान चेक किया गया। गस्त चेकिंग के दौरान जिले के कुल 23 थाना क्षेत्रांतर्गत कुल 40 स्थाई व 47 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। वही विभिन्न थानो के कुल 218 गुंडे, 98 हिस्ट्रीशीटर को चेक कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
गस्त के दौरान थाना मनावर ने सर्वाधिक 06, थाना बदनावर, थाना धार ने 05-05, थाना नौगांव ने 03, थाना धरमपुरी, गंधवानी, नालछा, सरदारपुर, बाग, कुक्षी,सेक्टर 01, तिरला ने 02-02 एवं सादलपुर, कानवन,टाण्डा, सागौर, पीथमपुर ने 01-01 कुल 40 स्थाई वारंटियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। धार पुलिस द्वारा काम्बिंग गस्त के दौरान की कार्यवाही की संख्यात्मक जानकारी निम्नांनुसार है-स्थाई वारंट की संख्या गिरफ्तारी वारंट की संख्या आबकारी एक्ट कार्यवाही गुण्डा चेक निगरानी चेक 40 47 06 218 98जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु धार पुलिस की उक्त कार्यवाही आगामी दिनो में भी सतत जारी रहेगी।