Rajendra Devray / Thu, Sep 4, 2025 / Post views : 298


धार आज दिनांक 04 सितंबर 2025 को पुलिस लाईन, धार से पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर द्वारा हरी झंडी दिखाकर डायल-112 फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल (एफआरवी) का शुभारंभ किया। इसके पश्चात धार शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया, जिससे नागरिकों को नई आपातकालीन सेवा की जानकारी दी गई और सुरक्षा का संदेश प्रसारित किया गया।
जिले को प्राप्त नई सुविधा:- नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने हेतु मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जिले को कुल 22 नवीन एफआरवी वाहन प्राप्त हुए हैं। यह सेवा पूर्व से संचालित आपातकालीन पुलिस सेवा का आधुनिकीकरण है, जो अब और अधिक समन्वित, तेज एवं प्रभावी होगी।
नागरिकों की सुरक्षा हेतु विशेष रूप से सुसज्जित नवीन डायल 112 वाहन नवीन एफआरवी वाहन अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस हैं। अब सिर्फ 112 डायल करने पर पुलिस सहायता, एम्बुलेंस सेवा एवं अग्निशमन सेवा तीनों सुविधाएं एक ही स्थान से उपलब्ध होगी।
प्रमुख सुविधाएं:-जीपीएस सिस्टम व लाइव कैमरा – वाहनों की लोकेशन और घटनास्थल की वास्तविक समय मॉनिटरिंग संभव।
बॉडी वार्न कैमरा – ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की कार्यवाही में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित।
डैश कैमरा – घटनास्थल का सटीक रिकॉर्ड उपलब्ध।
फर्स्ट एड किट व स्ट्रेचर – तत्काल स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध।
अग्निशमन यंत्र – आपातकालीन स्थिति में त्वरित राहत कार्य।
इस नवीन पहल से जिले के नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद सहायता प्राप्त होगी, जिससे जनसुरक्षा और पुलिस पर जनविश्वास दोनों और मजबूत होंगे।
इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर, नगर पुलिस अधीक्षक धार सुजावल जग्गा (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय आनंद तिवारी, यातायात थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रेमसिंह ठाकुर, रक्षित निरीक्षक धार पुरषोत्तम विश्नोई, प्रभारी रेडियो धार गोपाल लालचंदानी एवं उपनिरीक्षक रेडियो संजीव तिवारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल और मीडिया के बंधु उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक धार ने जिलेवासियों से अपील की किसी भी आपात स्थिति, दुर्घटना, अपराध या चिकित्सा संबंधी मदद की आवश्यकता होने पर 112 पर कॉल करें।
सेवा का अनावश्यक दुरुपयोग न करें, ताकि असली जरूरतमंद को त्वरित सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन