: कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद मनावर-उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के सघन कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्योदय महाविद्यालय मनावर द्वारा प्राचार्य डॉ. अजय वाघे के नेतृत्व में प्रचार प्रसार किया गया
Rajendra Devray
/
Mon, Jan 13, 2025
/
Post views : 30
कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद
मनावर-उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के सघन कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्योदय महाविद्यालय मनावर द्वारा प्राचार्य डॉ. अजय वाघे के नेतृत्व में कॉलेज चलो अभियान का प्रचार -प्रसार किया जा रहा है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत भानपुरा हायर सेकेंडरी स्कूल भानपुरा के कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय,कला संकाय एवं कृषि संकाय के विद्यार्थियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो.बालाजी अवसरकर एवं प्रो. मनीष मिश्रा द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों को अपने-अपने विषयों की विशेषताओं एवं भविष्य में रोजगार की क्या संभावनाएं हैं ,से अवगत कराया गया। इसी अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री कृष्णकांत जायसवाल, श्री अजय कुमार वर्मा एवं श्री रोहित अलोने द्वारा भी विद्यार्थियों को श्रेष्ठ महाविद्यालय में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया जिससे कि वह अपने भविष्य को सुधार सके।