Rajendra Devray / Fri, Aug 15, 2025 / Post views : 275



बड़वानी:- भाजपा जिला कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया साथ ही महिला मोर्चा की बहनों ने अतिथियो को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
सुबह 8 बजे जिला अध्यक्ष अजय यादव ने प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल की गरिमामय उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि ध्वजारोहण से पूर्व अतिथियो द्वारा दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चित्र का पूजन अर्चन कर ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव, प्रभारी मंत्री श्री टेटवाल, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल व राजसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
इस दौरान उपस्थित महिला मोर्चा की बहनों द्वारा अतिथियो को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबन्धन पर्व मनाया।
वही उपस्थितजनों द्वारा जिला अध्यक्ष अजय यादव का पुष्पहार पहनाकर कर उनका जन्मदिवस भी मनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलवंत सिंह पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष निक्कू अश्विनी चौहान, नगर परिषद के पार्षदगण, जिला पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, सभी मोर्चा के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन