Rajendra Devray / Wed, Sep 3, 2025 / Post views : 296
नौगांव थाना नौगांव क्षेत्रांतर्गत अज्ञात बदमाशो द्वारा इंदौर अहमदाबाद रोड़ चिकलिया घाटी ओवर ब्रीज के पास फरियादी राहुल राजोरिया नि. इंदौर के से दिनाक 3/9/25 को चार पहिया वाहन कार के पंचर होने पर रात्रि 12 बजकर 15 मिनट से 12 बज कर 30 मिनट के बीच जेक निकलते समय अज्ञात पांच बदमाशो ने अचानक हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया जिसमे 1लाख रुपए नगद एव
2 लाख रुपए के आभूषण कुल 3लाख रुपए की लूट किघटना को अंजाम दिया गया
उपरोक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह द्वारा आज थाना नौगांव क्षेत्रांतर्गत घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर पैदल भ्रमण किया गया।
साथ ही तिरला, सरदारपुर, राजगढ़, माछलिया क्षेत्रान्तर्गत पूर्व में घटित घटनाओं के घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह द्वारा घटना में सम्मिलित अज्ञात बदमाशो की शीघ्र पतारसी कर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार विजय डावर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री सुजावल जग्गा (भा.पु.से.),एस.डी.ओ.पी. सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार, थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक सुनिल शर्मा, थाना प्रभारी तिरला निरीक्षक ज्योति पटेल, थाना प्रभारी सरदारपुर निरीक्षक रोहित कछावा, थाना प्रभारी राजगढ़ निरीक्षक दीपकसिंह चौहान, चौकी प्रभारी रिंगनोद उनि गुलाबसिंह भयड़िया व सायबर शाखा प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल व उनकी सायबर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह द्वारा समस्त अधिकारियों को रोड़ पेट्रोलिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर बदमाशों को चेतावनी दी हैं कि लूट/डकैती की घटना घटित करने वाले बदमाश जल्द ही सलाखों के पीछे होगे तथा उनको बख्शा नहीं जाएँगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन