Rajendra Devray / Tue, Oct 7, 2025 / Post views : 310
विज्ञापन
धार बड़वानी ओर खरगोन जिले में प्रमुखता से होने वाली केला फसल के लिए किसानों का एक ग्रुप क़वालीटी प्रोडक्शन ओर एक्सपोर्ट बनाना, प्री एवम पोस्ट हार्वेस्टिंग, डिशिस मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 15 अकटुबर को जलसा होटल बड़वानी में करने जा रहा है जिसमे कवलिटी प्रोडक्शन करने वाले अच्छे केला किसानों को अंतराष्ट्रीय केला विशेषज्ञ डॉ के बी पाटिल साहब (उपाध्यक्ष जैन इर्रिगेशन जलगांव) एवम एक्सपोर्टर महेश डोके विट्ठल गंगा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी टेम्बूरनी एवम विशाल महाजन रुचि बनाना एक्सपोर्ट रावेर महाराष्ट के द्वारा गुणवत्ता सुधार और एक्सपोर्ट के लिए किसानों को मार्गदर्शन किया जाएगा ,ज्ञात हो कि धार बड़वानी ओर खरगोन जिले में तेजी से केला फसल का रकबा बढ़ रहा है M P KELA KISAN GROUP के एडमिन ओर प्रगतिशील केला किसान गौरव मंशाराम जाट साततलाई द्वारा जानकारी दी गई कि ग्रुप में 1500 किसान है ओर उन्ही में से 200 किसानों को ट्रेनिंग के माध्यम से एक्सपोर्ट क़वालीटी प्रोडक्शन के लिए ट्रेनिंग देकर क़वालीटी सुधार कर श्रेत्र से एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना मुख्य लक्ष्य है ,इस संघोषटी का सारा खर्च किसान खुद वहन कर रहे है | केला किसानों की संख्या बढ़ने से ओर डोमेस्टिक मार्किट के व्यापारी कम होने से भाव मे काफी उतार चढ़ाव आते है जबकि एक्सपोर्ट क़वालीटी में किसानों को अच्छे रेट मिलते है श्री गौरव जाट ने बताया कि किसानों को इस प्रकार की ट्रेनिंग की बहुत आवश्यकता है और अपने यहां ऐसे कोई सुविधा उपलब्ध नही है इसलिए ग्रुप में माध्यम से किसान हित में 1 दिवशीय कार्यशाला का आयोजन रखा जा रहा हैविज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन