Rajendra Devray / Sun, Sep 21, 2025 / Post views : 333
मनावर बालिपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन बालीपुर धाम में विभिन्न मार्गो से होकर निकला जिसमें गुलाटी जाजमखेड़ी, लुन्हेरा सडक, कलवानी, बालीपुर और आसपास के गांवों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
संचलन में देशभक्ति के गीत गाते हुए स्वयंसेवक उत्साह पूर्वक कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे
इस अवसर पर आशीष जी गंगवाल(माननीय संघ चालक)मनावर खंड,शंकर जी काग एवं मुख्य वक्ता अरविंद जी पाण्डे(जिला व्यवस्था प्रमुख) मंचासिन थे। श्री पाण्डे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व में भारतमाता की जय जयकार हो रही हैं,निश्चित ही हमें गर्व की अनूभूति हो रही है। वर्तमान में संघ अपने१००वर्षों की यात्रा ,संघ निव मे विसर्जित महापुरुषों का वर्णन करते हुए आगामी जनवरी माह मे मंडल हिन्दू सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं से प्रत्येक हिन्दू घर तक संपर्क करने का आग्रह कीया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन