मांडव इटली से विदेशी पर्यटकों ने व्यवस्थाओ को लेकर जताई नारजगी
मांडव विश्व पर्यटन स्थल मांडू घूमने आये विदेशी पर्यटक मांडव की दशा को देखकर के हुए भावुक पर्यटकों के साथ जब हमारे संवाददाता द्वारा बात की गई तो उन्होंने कहा मांडू एक ऐतिहासिक पर्यटक स्थल है यहां पर आज भी पर्यटक के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं पूरे मांडव नगर के अंदर शौचालय यूरीनर पार्किंग एवं साफ सफाई की हालत बेहद खराब है ऐसा लगता है कि महीनों से शौचालय और यूरिनरी की साफ सफाई नहीं हुई है नहीं कोई पार्किंग व्यवस्था बनाई गई है
ऐसे हालात के अंदर नगर परिषद जिला प्रशासन एवं पुरातत्व विभाग की लचार करवाई एवं लापरवाही सामने आई है
विदेशी पर्यटकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है वही देश के प्रधानमंत्री देश का मान बढ़ाने में लगे हैं वही हमारे धार के जिला प्रशासन नगर परिषद के सीएमओ एवं पुरातत्व विभाग इस व्यवस्था को चूना लगाकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं सुविधाओं के नाम पर पैसे निकाल रहे हैं ओर कोई भी सुविधा नही दी जारही है
और कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं वहीं विदेशी पर्यटकों से बच्चों के द्वारा पैसे मांगना और उन्हें बार-बार परेशान करना एक बड़ी विडंबना है
इसको लेकर न पुलिस कार्रवाई कर रही है नाही सामाजिक न्याय एवं कल्याण विभाग पुरातत्व भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है और नहीं नगर परिषद कार्रवाई कर रही है ऐसे हालात के अंदर भारत का ग्राफ विदेश के अंदर गिर रहा है इसको लेकर सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए वही हमारे टूरिस्ट गाइड मांडव परवेज कुरैशी द्वारा विदेशी पर्यटकों से हमारी चर्चा करवाई गई जिसमें पर्यटकों ने कहा यहां का आदिवासी क्षेत्र आज भी विकसित नहीं है मांडूका नाम दुनिया में बहुत बड़ा नाम है इसके लिए सरकार को बहुत कुछ करना चाहिए शासन और प्रशासन का ईस ध्यान देना चाहिए