डेहरी गौहत्या के चौथे आरोपी को पुलिस ने दबोचा डेहरीपुरा में गर्भवती गाय की हत्या का मामला कुक्षी कोर्ट में पेश
बाग थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरीपुरा में गौहत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को अंतिम फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रायसिंह पिता फत्तू वसुनिया को कुक्षी न्यायालय में पेश किया गया।
घटना 14 अगस्त की रात की है। किसान नारायण सीरवी के खेत में बंधी गर्भवती गाय की हत्या कर आरोपी गौमांस ले गए थे। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। हिंदू समाज के लोगों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था।
तीन आरोपी पहले से गिरफ्तार
डेहरी चौकी के एएसआई गोरेलाल शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था। साइबर तकनीक की मदद से 24 अगस्त को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने नगर में उनका जुलूस भी निकाला था। अब मुखबिर की सूचना पर चौथे आरोपी रायसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
उक्त कारवाही मे डेहरी चौक प्रभारी जगदीश चौहान व समस्त स्टॉफ के योगदान रहा