‘‘हम होंगे कामयाब‘‘ अभियान अंतर्गत विधिक जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन
बड़वानी 28 नवम्बर 2024/ जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए प्रशासन ‘हम होंगे कामयाब‘ जागरूकता अभियान चला रहा है। यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा। ‘‘हम होंगे कामयाब‘‘ पखवाड़ा अभियान 16 दिनों तक चलेगा। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास पाटी श्री प्रकाश रंगशाही ने बताया कि अभियान के दौरान जेंडर संवेदनशीलता और जेंडर आधारित मुद्दों पर जागरुकता बढ़ाने के लिए समुदाय, विशेषकर पुरुषों, युवाओं के साथ ही किशोरों, बच्चों के पालकों, महिलाओं को जोड़ा जायेगा।
विकासखंड पाटी के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मे कक्षा 9वी से 12वी के लगभग 200 बालिकाओं को महिला अधिकारों, शी बॉक्स एवं विधिक जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई। जन साहस संस्था एवं यूनिसेफ़ ममता द्वारा भी कार्यशाला मे अपना व्याख्यान दिया गया। इसका माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा हैं। विशेषकर सोशल मीडिया के माध्यम से जेंडर आधारित हिंसा उन्मूलन, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, ईआरएस 112 और शी-बॉक्स पोर्टल के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हैश गतिविधि आयोजित हो रही हैं।
साथ ही ऑडियो विजुअल क्रिएटिव विकसित करके वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 तथा घरेलू हिंसा बाल विवाह जैसे अधिनियमों पर कानूनी जागरूकता हेतु सोशल मीडिया पर ट्वीट, इन्फोग्राफिक्स जैसी गतिविधियां की जा रही हैं । अभियान के अंतर्गत जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यशालाएं, सेमिनार एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। कार्यशाला मे पुलिस विभाग के अधिकारी, यूनिसेफ से श्री शैलेश बैरागी, जन साहस संस्था से श्री रविंद्र खड़े सहित शाला शिक्षक उपस्थित थे।