Rajendra Devray / Wed, Aug 13, 2025 / Post views : 268

कुक्षी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुक्षी इकाई की छात्रा कार्यकर्ताओं द्वारा थाना में तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया। कार्यकर्ताओं ने नगर थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घ आयु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने जवानों को रक्षा सूत्र बांधते हुए बताया कि पुलिस के जवान सदैव आम नागरिकों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी सक्रियता के कारण नगरवासी भयमुक्त होकर जीवन यापन करते हैं। विद्यार्थी परिषद की छात्रा कार्यकर्ताओं ने रक्षा सूत्र बांधकर देश एवं राज्य की सुरक्षा में लगे सभी जवानों के मंगल जीवन, दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर एबीवीपी की छात्राओं ने रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सभी को ढेर शुभकामनाएँ ज्ञापित करते हुए कहा कि धागों के माध्यम से कलाइयों पर संबंधों का विश्वास बाँधने वाली समस्त बहनों और उनके भाईयों के बीच का स्नेह सदैव असंदिग्ध एवं आजीवन प्रगाढ़ रहने की कामना अभाविप करती है। इस अवसर पर अभाविप के प्रमुख कार्यकर्ता नेहा बघेल,गर्वित शर्मा ,वैशाली पाठक, अनीता भंवर, संजना बामनिया, कविता बघेल, विभूति त्रिवेदी, ,संजय बघेल प्रवीण चौहान, अजय पाटीदार, राघवेंद्र चौहान .ध्रुव राठौड़ ,गौरव गेहलोत, विकास चौहान , कान्हा माली, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन