अंजड़ नगर में गोगा देव छड़ी यात्रा शोभायात्रा उत्साह के साथ निकाली गई नगर अंजड़ के सन्त रविदास जी धर्मशाला में छड़ी की पूजा अर्चना कर यात्रा शुभारंभ किया गया जिसमें चार छड़ी यात्रा में सम्मलित हुई अंजड़ वाल्मीकि समाज के लोगों के द्वारा आज भगवान गोगा देव की छड़ी शोभायात्रा का आयोजन किया गया जो नगर के प्रमुख मार्ग श्री कृष्णा चौक बस स्टैंड सराफा बाजार जटाशंकरी चौक हॉस्पिटल चौक से होकर गए पुनः अपने स्थान पर पहुची
जगह-जगह इस यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया बैंड बाजे ढोल ताशा के साथ में यह यात्रा अपने गंतव्य तक पहुंची
नगर परिषद अजड़ के द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया वही व्यापारियों एव अन्य समाज जनों द्वारा भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
उपरोक्त छड़ी यात्रा के अंदर सभी वाल्मीकि समाज के लोगों ने यात्रा में बढ़ चढ़कर के हिस्सा लिया वहीं जिले से भी कई पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए
समाज की युवक और यूतियों ने उत्साह के साथ इसके अंदर हिस्सा लिया वाल्मीकि समाज के नगर अंजड़ के अध्यक्ष विजय मेहरा ने बताया कि कि यह यात्रा प्रति वर्षा अनुसार ईश्वर से भी निकाली गई है और यह छड़ी यात्रा हमारे वाल्मीकि समाज के आराध्य जाहरवीर गोगा देव जी महाराज वीर गोगाजी का महमूद गजनवी के साथ हुए युद्ध में वि.सं. 1081 (सन् 1024 ई.) में हुआ। वीर गोगाजी ने वृद्धावस्था में अपने भाई-बन्धुओं, पुत्र-पौत्रों सहित असाधारण पराक्रम के साथ लड़ते हुए वीरगति प्राप्त हुए पूरे सावन अलग-अलग तारीखों में उनको याद करते हुए छड़ी निकल जाती है जो नवमी पर समाप्त होती है पर निकल जाती है यात्रा का समापन संत रविदास धर्मशाला में हुवा पश्चात समाज का सामूहिक भोज का भी आयोजन रखा गया है