: अलीराजपुर श्री राम गौशाला में गोवर्धन पूजन किया गया इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान,कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर रहे मौजूद
Rajendra Devray
/
Sat, Nov 2, 2024
/
Post views : 254
श्री राम गौशाला में गोवर्धन पूजन किया गया
अलीराजपुर - मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार गोवर्धन पर्व के सांस्कृतिक और आर्थिक आयाम पर केन्द्रित आयोजन जिले की प्रमुख श्री राम गौशाला में आयोजित किया गया , इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान,कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर एसपी राजेश व्यास द्वारा गौशाला में विधिवत पूजा अर्चना की एवं गौ माता को हरी घास गुड़ खिला कर गोमाता आरती उतारी गई तत्पश्चात मंच पर सम्मान किया गया सेवा कर उनके प्रति श्रद्धा भाव व्यक्त किया , इस कार्यक्रम में मंत्री श्री चौहान नै सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मनृष्य जीवन में हमे गोवंश की सेवा सर्वप्रथम करना चाहिए। मप्र की सरकार गौ-माता और गोवंश के संरक्षण के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।गोवंश की सेवा एवं संरक्षण का कार्य करने के लिए निरंतर प्रयासकर रही है जिले की सभी गौशालाओं के लिए जमीन के साथ साथ गौ माता के खाने पीने तक के लिए सहायता राशि देकर गोवंश को बढ़ावा दे रही है। गौ-माता के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मान्यताओं के अनुसार गौ-माता की सेवा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है एवं सुखशांति बनी रहती है। उन्होंने उपस्थित समस्त गौ सेवक को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग द्वारा जो निस्वार्थ भाव से गौवंश के संरक्षण में जो सेवा दी जा रही है वह बधाई का पात्र है साथ ही आप लोग द्वारा बेसहारा गोवंश की देखरेख करने में कोई परेशानी आती है तो उसके लिए मप्र सरकार और जिला प्रशासन हमेशा आप गौ सेवकों का सहयोग करेगा, इस दौरान जिले में सर्वश्रेष्ठ गौशाला श्री राम गौशाला संचालक श्री सुनील राठौड़ का एवं गौ माता के ,निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छोटी छोटी बच्चियों को प्रमाण पत्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन पुश विभाग के कर्मचारी द्वारा किया इस कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, अनुविभागीय अधिकारी श्रीअर्थ जैन , प्रभारी अपर कलेक्टर श्री वीरेंद्र बघेल , संयुक्त कलेक्टर श्री प्रियांशी भंवर , अनुविभागीय अधिकारी श्री तपीस पांडे , डिप्टीकलेक्टर श्री जीपी अग्रवाल , उपसंचालक पशु पालन विभाग श्रीगुलाब सिंह सोलंकी, जन अभियान परिषद , श्री राम गौशाला के कार्यकर्ता सहित नगर पालिका का स्टाफ उपस्थित रहा