Rajendra Devray / Sat, Jan 3, 2026 / Post views : 46
नालछा :- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सकल हिंदू समाज द्वारा मंडल मुख्यालय केंद्र नालछा के श्री नरसिंह मंदिर परिसर (सीताफल मंडी मैदान) पर 4 जनवरी रविवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरा नगर भगवा मय हो चुका है हर घर भगवा ध्वज लग चुके हैं। साथ ही आयोजन में शामिल होने के लिए हर घर निमंत्रण के साथ रुद्राक्ष देकर हिंदू सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है इधर आयोजन स्थल पर भी तैयारी पूरी हो चुकी है। सम्मेलन में नालछा मंडल के 13 गांव से करीब 8हजार हिंदू समाज के लोग होंगे शामिल
हिंदू सम्मेलन को लेकर विगत 15 दिनों से तैयारी की गई थी अलग-अलग टोलिया बनाकर जिम्मेदारी दी गई थी इसी के चलते नरसिंह मंदिर परिसर में विशेष रूप से सजावट की गई है पूरा परिसर भगवा ध्वजों से सजाया गया है दोपहर 12:00 बजे से हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ होगा मंच से संत महात्माओं की मौजूदगी में कार्यक्रम शुरू होगा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
हर घर लगा भगवा ध्वज रुद्राक्ष भेंट कर दिया निमंत्रण
हिंदू सम्मेलन में शामिल होने के लिए सभी सनातनी हिंदू परिवारों को निमंत्रण पत्र के साथ भारतीय संस्कृति का प्रतीक रुद्राक्ष भेंट कर आमंत्रित किया गया है। इसी के साथ हर घर में भगवा ध्वज लगाया गया है जिससे कि पूरा नगर भगवा मय दिख रहा है। साथी विभिन्न सामाजिक संगठन वह अलग-अलग समाज के लोगों ने अपने-अपने फ्लेक्स बैनर भी लगाए गए हैं।
संतों की मौजूदगी में होगा कार्यक्रम
नरसिंह मंदिर परिसर में दोपहर 12:00 बजे से मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत होगी जिसमें अलग-अलग स्थान से संतों का सानिध्य मिलेगा। जिसमें मुख्य रूप से जूगेश्वर महादेव के संत राजेंद्र पुरी महाराज, बरखेड़ा धाम के एवं ब्रह्मलीन रामपाल के धाम के संत श्री सर्वेश्वर दास जी महाराज के परम शिष्य संत श्री प्रेम दास जी महाराज नीतू बाबा शनि मंदिर नालछा के संत श्री बालमुकुंद पुरी महाराज, ककलपुरा आश्रम के संस्थापक आचार्य गुरुजी भारत सिंह सारेल, उपस्थित रहेंगे। साथ ही तेरा गांव के समाज प्रमुख भी मंच पर उपस्थित रहेंगे। स्थानी भजन मंडली के माध्यम से भजन की प्रस्तुति भी दी जाएगी। नालछा हाइट्स अकैडमी के द्वारा गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर नाट्य प्रस्तुत की जाएगी इसी के साथ क्षेत्र की खेल में रुचि रखने वाली आयुषी बंसल की टीम के खिलाड़ियों द्वारा कलारी पट्टू खेल का प्रदर्शन भी बालिकाओं के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन स्थल के चारों तरफ भगवा पताकाएं लगाई गई है विशेष रूप से सजावट भी की गई है।
समरसता भोज में होंगे हजारों समाज जन शामिल
सम्मेलन स्थल के ठीक समीर सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया है जिसमें समाज के हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे और सह भोज लेंगे। जिसको लेकर भी व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है।
आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक मैं बनाई रूपरेखा
इधर आयोजन को लेकर नायब तहसीलदार राहुल गायकवाड और थाना प्रभारी कैलाश बारिया की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों और हिंदू समाज के साथ बैठक आयोजित की गई बैठक में हिंदू सम्मेलन को लेकर रूपरेखा तय की गई जिसमें मुख्य रूप से पार्किंग व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई और बताया कि शांति पूर्ण तरीके से आयोजन सफल हो ऐसा प्रयास किया जाए जिसमें सभी की सहभागिता भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन