Rajendra Devray / Sun, Aug 10, 2025 / Post views : 304

*पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में सजे-धजे नृत्य दल ने उत्साहपूर्ण भगोरिया नृत्य दल रहा आकर्षण का केंद्र*
रिपोर्टर// कांतिलाल शर्मा नालछा
नालछा। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर नालछा में भव्य और ऐतिहासिक चल समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर में आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं की अद्भुत झलक देखने को मिली। पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में सजे-धजे नृत्य दल ने उत्साहपूर्ण भगोरिया नृत्य प्रस्तुत किया, जो पूरे आयोजन का आकर्षण केंद्र बना रहा।
चल समारोह की शुरुआत नगर के प्राचीन शिव घाट मंदिर से हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः शिव घाट पर संपन्न हुआ। पूरे मार्ग में जगह-जगह नागरिकों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा ढोल-नगाड़ों, फूल वर्षा और आतिथ्य के साथ स्वागत किया गया।
आयोजन ने न केवल आदिवासी समाज की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया, बल्कि सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का संदेश भी दिया।
आयोजन मैं रथ के ऊपर टंट्या मामा बिरसा मुंडा एवं भीमराव अंबेडकर का चित्र रखा गया था जो की आकर्षण केंद्र रहा। आयोजन में मुख्य रूप से करण सिंगारे जयस प्रदेश उपाध्यक्ष करण सिंगारे, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र मालिवाड, जयस ब्लॉक अध्यक्षगोकुल गिरवाल, जयस ब्लॉक उपाध्यक्ष भानु गिरवाल, जयस ब्लॉक संरक्षक जितेंद्र कटारे, महेश दांगी, चिंटू गिरवाल, विशाल ठाकुर, चिंकू ठाकुर, रवि कटारे, रुमाल सरपंच, दिनेश सरपंच,संजय सरपंच, जीवन सरपंच, धनसिंग सरपंच, मुकेश पूर्व सरपंच, राजेंद्र कटारे, अशोक वसुनिया, सुरपाल बड़ुकिया, करण मकवाना, राजाराम कटारे, राहुल मोहरे, गजराज बारिया, सुभाष मेडा, शाहिद बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन