Rajendra Devray / Mon, Sep 29, 2025 / Post views : 317
सिंघाना शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां हरसिद्धि मंदिर प्रांगण में सोमवार को प्रातः 10:00 बजे रक्तदान शिविर प्रारंभ हुआ आयोजन रक्त ज्योति मंच एवं मां हरसिद्धि नवरात्रा महोत्सव समिति के संयुक्त तत्वाधान में रखा गया इसमें बड़वानी जिला अस्पताल की टीम के लेबटेक्निशियन संजय सावनेर, इदरीश, शीतल मंडलोई नर्सिंग ऑफिसर,मनीष भायल टिम रक्त दुत कुक्षी,ने अपनी सेवाएं दी नर्सिंग ऑफिसर ने उपस्थित नागरिकों को बताया कि हर स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम दो बार ब्लड डोनेट करना चाहिए ब्लड डोनेट करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहता शिविर में पुरुष 58 एवम महिला 15 ने बल्ड दान किया 73 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ शिविर में महिलाओ ने भी सहभागिता की। रक्तदान दाताओं का रक्त ज्योति मंच व मां हरसिद्धि नवरात्रा महोत्सव समिति द्वारा प्रशंसी पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रक्तज्योति मंच सिंघाना के अनिल गुप्ता,पवन लछेटा, क्षेत्र विधायक हीरालाल अलावा,उप सरपंज संदीप अग्रवाल एवं मां हरसिद्धि नवरात्रा महोत्सव समिति के सक्रिय सदस्यो व ग्रामवासियों का सहयोग सराहनिय रहा, रक्तज्योति मंच सिंघाना के सदस्य गुप्ता ने बताया कि सबसे अनमोल उपहार जो कोई किसी दूसरे व्यक्ति को दे सकता है वह जीवन का उपहार अर्थात रक्त यह जीवन का सार है। आपका रक्त लोगों की जान बचा सकता है। थैलेसीमिया और हीमोफीलिया जैसी बीमारियों के मरीजों के साथ-साथ दुर्घटना के बाद लगी चोटों, बड़ी सर्जरी, एनीमिया आदि के इलाज के लिए भी नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है,अपिल करते हुवे कहा की स्वस्थ मनुष्य को वर्ष में एक बार रक्त अवश्य दान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन