आज दिनांक 10.09.25 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरखड़ अलीराजपुर के बच्चों को बाल मित्र अभियान के तहत थाने का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों को नशे के दुष्परिणाम, बाल-विवाह, यातायात नियमों, साइबर संबंधी अपराधों, डायल-112, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, गुड टच बेड टच सहित थाने की दैनिक कार्यवाही की जानकारी दी गई।