Rajendra Devray / Thu, Jul 10, 2025 / Post views : 267
कुक्षी फरियादी महेश पिता रामेश्वर पाटीदार निवासी सुसारी ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि अनावेदक ओ.डी.सी. ज्वेलर्स / मधुकर ज्वेलर्स कुक्षी के मालिक शैलेष कुमार पिता प्रकाशचन्द्र चौधरी एवं मनन चौधरी जैन निवासी कुक्षी के द्वारा फरियादी व अन्य आवेदक जितेन्द्र पिता शंकर पाटीदार निवासी खरगोन, ताराचंद पिता सातिया अलंसे निवासी बडवानी व सावित्रीबाई पति सुखदेव कुमावत निवासी कोठडा बसाहट निसरपुर, वेस्ता पिता गुलाब निवासी गिरवान्या कुक्षी, गोपाल पिता जगदीश मालवीया निवासी गंधवानी, मिश्रादेवी पति दिनेश राठोड निवासी गंधवानी व अन्य कई लोगो के साथ सोने के आभुषण बनाने का झांसा देकर फरियादी से नगद राशि 7,41,000/-अक्षरी सात लाख इक्तालिस हजार रूपये एवं अन्य आवेदको से भी सोने के आभुषण बनाने का झाँसा देकर धोखाधडी कर रुपये हडप कर अपनी ज्वेलर्स की दुकान पर ताला लगाकर आरोपीगण फरार हो गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपीगणो के विरुध्द थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 324/2025 धारा 316(2), 316(5),318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपी फरार है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन