: अंजड स्वर्गीय गोपाल बंसल की पावन स्मृति में संगीत मई श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन वृंदावन से पधारे पंडित कान्हा कौशिक जी व्यास पीठ से अपनी सुमधुर वाणी से कथा करेंगे
नगर अंजड़ में कल से होने वाली भागवत कथा की तैयारी अंतिम दौर में
नगर अंजड़ में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन गोपाल बंसल की मिर्ची फैक्ट्री में वृंदावन से पधारे श्रीमद् भागवत के मर्मज्ञ और कथाकार श्री कान्हा कौशिक जी के श्री मुख से कल से श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है
इस कथामें वृंदावन से पधारे कृष्ण लीला के रसिक श्री कान्हा कौशिक जी अपनी सुमधुर वाणी से संगीतमय भागवत कथा
दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक प्रति दिन अपने मुखारविंद से कथा का रसपान सभी भक्तों को कराएंगे
कथा के मुख्य यजमान श्री वैभव बंसल ने बताया कि यह भागवत कथा पितृपक्ष के अंदर अपने सभी पितरों की मोक्ष के लिए कराई जा रही है
वही नगर अंजड के सभी धर्म प्रेमी जनता से भी उन्होंने अनुरोध किया है अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस संगीत में कथा का रसपान करें कथा को लेकर तैयारी अंतिम दौर में है
भव्यतम इस कथा को लेकर के सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है वृंदावन से पधारे श्रीमद् भागवत के रसिक कान्हा कौशिक जी की पूरी टीम नगर अंजड़ में आ चुकी है
सभी भक्त गोपाल बंसल जी की मिर्ची फैक्ट्री साकेत स्कूल के सामने कथा में अवश्य पधारे समय दो पर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा
विनयावनत वैभव बंसल अंजड़