जनजाति विकास मंच ने किया जनजाति विद्यार्थियों का प्रतिभा सम्मान समारोह
जनजाति विकास मंच कुक्षी डही निसरपुर ब्लॉक ने छात्र-छात्राओं का किया सम्मान 50 से अधिक हाईस्कूल व हाई सेकेंडरी स्कूलों से लगभग 300 विद्यार्थी व 50 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान ब्रजकांत शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति विभाग ,अरविंद जी डावर पूर्व सैनिक जनजाति विकास मंच के जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान राजेश जी डावर उपस्थित रहे
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रजकांत शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन का पालन कठोरता से करना चाहिए और अपनी पढ़ाई में भरपूर मेहनत करना अपने दैनिक जीवन में दिनचर्या का नियोजन करते हुए स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें ब्रजकांत ने शिक्षकों से भी आग्रह किया कि अपने जीवन में ऐसे शिक्षार्थियों का निर्माण करिए जिससे राष्ट्र निर्माण व देश की सेवा हो सके
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेश जी डावर ने कहां भारत विश्व गुरु था जो की ज्ञान विज्ञान कला संगीत आयुर्वेद आदि विषयों को पढ़ने के लिए विश्व के विद्यार्थी भारत आते थे पांचवी सदी में भारत में 25 विश्वविद्यालय व 1600 गुरुकुल चलते थे धार की भोज साल का भी उदाहरण देते हुए कहा की भोजसाला दुनिया सबसे बड़ी गुरुकुल थी इस प्रकार के विश्वविद्यालय और गुरुकुल पद्धति से पढ़कर विश्व का मार्गदर्शन करते थे हम सब मिलकर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने का संकल्प ले उपस्थित सभी विद्यार्थियों को भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे नागरिक बनकर जहां पर भी रहे अपने जनजाति समाज की सेवा व भारत माता सेवा करते रहे
इस अवसर पर
मंच संचालन काशीराम राणदे सामूहिक गीत राजेंद्र सस्तीया एकल गीत पप्पू जी देसाई स्वागत कृष्ण चौहान नान सिंह परिचय संजय और आभार व्यक्त संजय जी बघेल कुक्षी ने किया
इस अवसर पर जनजाति विकास मंच के पूर्णकालीका राम प्रकाश जी मछार व जनजाति विकास मंच के अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे