Rajendra Devray / Sat, Aug 16, 2025 / Post views : 322
नालछा/क्षेत्र के ग्राम भीलबरखेडा मैं दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बने मकान में देर रात को अचानक आग लग गई इस आग लगने के कारण दर्द से करहाते हुए चार मवेशी जिंदा जलकर कंकाल बन गए। इस बात की जानकारी जब खेत मालिक सुबह खेत पर पहुंचा तो उन्हें लगी। देखा कि खेत पर बना मकान जलकर राख हो गया है और उसमें बंधे हुए चारों मवेशी जल गए।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भीलबरखेडा के सरदार पिता नानुराम खेत पर मकान बना हुआ है जिसमें मवेशी रहते थे प्रतिदिन की तरह वह अपने खेत का काम पूरा कर शाम को अपने घर लौट आए। सुबह जब खेत पर पहुंचे तो उनका मकान जलकर राख हो गया था मकान में बांधे दो बेल और दो गाय जल गय दोनों बेल कि किमत करीब 1 लाख के आसपास है। और करीब 70हजार रुपए की गई बताई गई है।
*रहवासी क्षेत्र से दूर था खेत, आग लगने का पता नहीं चल पाया*
खेत रह वासी क्षेत्र से दूर होने के कारण रात में किसी को आग लगने का पता नहीं चल पाया यही वजह रहेगी दर्द से तड़पते हुए चारों मवेशी इस आग में जल गए। हालांकि अभी आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया है। सरपंच नानूराम एवं सचिव महेंद्र बडकुवर ने बताया कि राजस्व विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई
भीलबरखेडा के खेत मैं बने मकान में रात में आग लगने से पूरा मकान जलकर राख हो गया वहीं चार मवेशी भी जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन