वाराणसी अरिहंत नगर कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने कॉलोनाइजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर डालावाराणसी 21 अगस्त जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के अरिहंत नगर कॉलोनी के पास तीन बाइक सवार लोगों ने कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम को गोली मारकर हत्या कर दी हत्या के बाद मौके पर हड़कंप मच गया घटना की सूचना पर डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है बाइक सवार ने कनपटी पर पिस्टल सटा कर गोली मार दी बाइक पर सवार नकाबपोश तीनो बदमाशों को एक राहगीर महिला ने यह देख शोर मचाया बदमाशो ने असलहा लहराते हुए फायरिंग करते हुए कॉलोनी रिंगरोड की भाग गए, बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह बृहस्पतिवार को महेंद्र गौतम 54 वर्ष अपने मकान बुद्धा सिटी से अपने कार्य क्षेत्र अरिहंत नगर बाइक से जा रहे थे इसी दौरान बदमाशों ने पीछा कर महेंद्र गौतम को कनपटी पर गोली मार दी गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए वहां मौजूद महिला की शोर मचाने पर आसपास के लोग क्षेत्रीय लोग आ गए लोगों ने महेंद्र गौतम घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया , समाचार प्राप्त जानकारी मिलने तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |