Rajendra Devray / Mon, Oct 13, 2025 / Post views : 37



0-3936x1728-0-0#दिनांक 12.10.2025 को नाबालिक पीड़िता ने थाना जुलवानिया में सूचना दी कि जुनैद पुत्र अमीन कुरैशी, निवासी जुलवानिया, ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
पीड़िता की सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी जुनैद के विरुद्ध थाना जुलवानिया में अप. क्र. 209/25 के तहत धारा 74, 78 BNS तथा 7, 8 POCSO Act के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत दी गई। पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री जगदीश डावर ने घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी जुलवानिया को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
इसके परिणामस्वरूप, पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर और एसडीओपी राजपुर श्री आयुष कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जुलवानिया, निरीक्षक रामकुमार पाटिल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने अल्प समय में आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्यवाही के बाद आज दिनांक को माननीय जेएमएफसी न्यायालय राजपुर में पेश किया और उसके बाद उसे केंद्रीय जेल में दाखिल किया गया।
*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जुलवानिया रामकुमार पाटिल, उपनिरीक्षक दिनेश चंगौड़, सउनि संजय कुमरावत, आर.209 अमजद पठान और आर.564 जयश बरुआ की सराहनीय भूमिका रही है।*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन