: थाना पानसेमल पुलिस ने आगामी त्यौहार दीपावली को दृष्टिगत रखते हुए पटाखे विक्रेताओं की लीमीटिंग सुरक्षा के उपकरण रखना अनिवार्य तेज ध्वनि वाले पटाखे रहेंगे प्रतिबंधित
Rajendra Devray
/
Tue, Oct 15, 2024
/
Post views : 287
थाना पानसेमल पुलिस ने आगामी त्यौहार दीपावली को दृष्टिगत रखते हुए पटाखे विक्रेताओं की लीमीटिंग सुरक्षा के उपकरण रखना तेज ध्वनि वाले पटाखे रहेंगे प्रतिबंधित
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार तथा एसडीओपी राजपुर श्री आयुष अलावा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आगामी त्यौहार दीपावली को मध्येनजर रखते हुये त्यौहार शांति पूर्ण रुप से सम्पन्न कराये जाने हेतु पटाखे विक्रेताओं की बैठक ली गई। जिसमे बताया गया आतिशबाजी विक्रेताओं की सुरक्षा हेतु स्वयं के अग्निशमन,फायर फायटर, वाटर टैंकर,रेत आदि साधन रखेंगे एवं पटाखे की दुकान एक- दुसरे से 03 मीटर की दुरी पर रखेंगे तथा सुतली बम/ककन न.2,3,4 चोरस फटाके एवं जिन से जोर धमाके की आवाज होती उन फटाकों के विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी और विक्रय एवं भण्डारण किसी भी स्थिति में आवासीय मकान ,घनी बस्ती/बाजार में संचालित न हो तथा अवैध रूप से कोई भी व्यक्ति आतिशबाजी का भण्डारण एवं विक्रय नहीं करेंगे।
बैठक में एसडीओपी राजुपर श्री आयुष अलावा, एसडीएम श्री रमेश सिसोदिया, तहसीलदार श्री राजाराम रानाडे, थाना प्रभारी पानसेमल निरीक्षक मंशाराम वगेन एवं थाना प्रभारी खेतिया निरीक्षक सुरेन्द्र कनेश, नगर परिषद पानसेमल CMO श्री रामप्रसाद भांवरें,नगर परिषद खेतिया CMO श्री ईश्वर माहले और पानसेमल ब्लॉक के सभी फटाके विक्रेता उपस्थित रहे आगामी त्यौहार को शांति पूर्ण रुप से मनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।