Rajendra Devray / Wed, May 21, 2025 / Post views : 249
खरगोन कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीणा के निर्देशानुसार शैक्षणिक वाहनों की सघन चैकिंग की कार्यवाही जारी है। 20 मई को अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रितु अग्रवाल, द्वारा श्री दीपक यादव, थाना प्रभारी मण्डलेश्वर एवं श्री राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद के साथ संयुक्त रुप से स्कूलों का निरीक्षण कर शैक्षणिक वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई।
अति. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रितु अग्रवाल ने बताया कि जाँच के दौरान चरक कॉलेज मण्डलेश्वर की शैक्षणिक वाहन कमांक MP10T1166 का वैध फिटनेस एवं परमिट दस्तावेज नही पाये जाने पर 08 हजार रुपये अर्थदण्ड कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार सरदार वल्लभ भाई पटेल इन्टरनेशल स्कूल की शैक्षणिक बस MP10P1054 व व्यंकटेश पब्लिक स्कूल की बस क्रमांक MP10P0193 का परमिट नही होने से दोनो पर 10-10 हजार रुपये अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई। इसी के साथ निजी यात्री बस क्रमांक RJ03PA4002 एवं MP13DP0567 बिना परमिट संचालित होने से दोनो पर 10-10 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। वही अन्य स्कूलों मे निरीक्षण किया जाकर स्कूल बसों के दस्तावेजों की जांच भी की गई है। जांच के दौरान पाई गई कमियों की पूर्ति निश्चित समय अंतराल मे किये जाने संबंधित निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही स्कूल संचालकों को समझाईश दी गई किवे अपनी वाहन का संचालन अपूर्ण दस्तावेजों के साथ कदापि न करें अन्यथा चैकिंग के दौरान म.प्र. मोटरयान अधिनियम 1988 के अनुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन