Rajendra Devray / Wed, Aug 27, 2025 / Post views : 292
अखंड ज्योति में केसर प्रगट होना, ईश्वरीय शक्ति का सबसे बड़ा चमत्कार।
==========================
कोणदा - नित्य दीपक की लौ में काजल निकलता है वहीं श्री आईं माताजी के मंदिर (बढ़ेर) में अखंड ज्योति में केसर प्रगट होना ईश्वरीय शक्ति का प्रमाण है। जहां मानव मस्तिष्क और विज्ञान मौन हो जाता है वहीं से श्री आईं माताजी का चमत्कार प्रारंभ होता है। यह केवल एक दिन का चमत्कार नहीं अपितु सदियों से चली आ रही अखंड ज्योत में नितप्रति केसर का प्रकट होना श्री आई माताजी के विद्यमान होने का सबसे बड़ा प्रमाण है ।यह बात ग्राम कोणदा में भादवी बीज के उपलक्ष्य में आई माताजी के 611 प्रकट उत्सव के दौरान मोहन बर्फा विकास अधिकारी द्वारा कही गई।
श्री आई माता जी के प्रगट उत्सव की पूर्व संध्या पर ग्राम के भजन मंडल द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई ।
प्रातः काल श्री आई माताजी की गादी पाठ का पूजन अर्चन कर आरती की गई ।इस दौरान अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर तुलादान कर प्रसादी बाटी दोपहर 3:00 बजे ग्राम की मातृशक्तियो द्वारा श्री आई माताजी की झांकी में विराजित गादी पाठ का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात सांय 4 बजे माताजी की दिव्य झांकी की शोभायात्रा ग्राम के मुख्य मार्गो से आयोजित की गई इस दौरान ग्राम वासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा द्वारा शोभायात्रा का अभिनंदन किया। पारंपरिक ढोल नृत्य पर श्रद्धालु जमकर थिरके वही महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी नृत्य एवं गरबा नृत्य द्वारा शोभायात्रा को भव्य बना दिया।
ग्राम के हताई चौक में महाआरती के साथ शोभायात्रा संपन्न हुई। तत्पश्चता विशाल भंडारे में शुद्ध पारंपरिक भोजन थूली और दाल श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी के रूप में ग्रहण किया।
*विद्यार्थी प्रतिभाओं का हुआ सम्मान*
वरिष्ठ अध्यापक एवं समाजसेवी श्री नारायण चोयल के सहयोग से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भादवि बीज के उपलक्ष्य में कक्षा 10 वी की प्रवीण्य सूची के टॉपर अर्पित- शंकर पडियार एवं कक्षा 12 की टॉपर कु खुशी- गोविंद गहलोत को सीरवी समाज सकल पंचों द्वारा प्रोत्साहन राशि भेंट की गई। महत्वपूर्ण बात यह रही कि कु खुशी गेहलोत ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए प्रोत्साहन राशि अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मध्य प्रदेश द्वारा निर्धन बच्चों की सहायतार्थ संचालित शिक्षा कोष में भेंट कर अनुकरणीय कार्य किया।
*ग्राम में तत्काल आर्थिक सहयोग हेतु श्री आईजी कोष का निर्माण...*
शंकर पंवार, कैलाश अगल्चा,कमल काग,सुनील भायल तथा युवाओं ने बताया कि
ग्राम के परिवारों को तत्काल आकस्मिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिना ब्याज के एक माह तक पूंजी उपलब्ध कराने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से कोष निर्माण किया गया।
जिसकी प्रथम किस्त 21000 हजार रुपए एक परिवार में दुखद निधन के दौरान उपलब्ध कराई गई है। श्री आईजी कोष से अकस्मात निधन जैसी अनहोनी घटना होने पर पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक संबल का कार्य करेगी।
भादवि बीज महोत्सव में आसपास के ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।आयोजन में सीरवी समाज सकल पंच एवं समस्त समाज जनों का अनुकरणीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन