*भादवी बीज पर निकली माँ आईजी की भव्य शोभायात्रा,श्री मद्भागवत कथा का हुआ समापन*
=============================
कुक्षी : सिर्वी समाज के समाजजनो ने कुलदेवी श्री आई माताजी का 609 वा अवतरण दिवस भादवी बीज महोत्स्व बड़ी धूमधाम से मनाया। भादवी बीज के पूर्व सप्तमदिवसीय श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया गया जिसमे कथा वाचक पंडित श्री मधुसूदन जी महाराज व मुख्य यजमान रतन मेघाजी जमादारी रहे। सप्तमदिवस श्री मद्भागवत कथा का श्री मधुसूदन महाराज ने भगवान के सभी लीलाओ का प्रसंग विस्तार से अमृत ज्ञान वर्षा की।
माँ आईजी के प्रकटोत्स्व/अवतरण दिवस पर प्रातः श्री आई माताजी गादी पाठ पूजन व महाआरती की गई।
*शोभायात्रा निकाली*
श्री आई माताजी छाया चित्र,गादी पाठ व अखंड ज्योति बेलगाडी नुमा रथ पर स्वार होकर व श्री मद्भागवत पोती मुख्य यजमान रतन मेघाजी जमादारी सिर पर धारण कर पैदल चल रहे थे वही कथवाचक पंडित श्री मधुसूदन जी महाराज घोड़े पर स्वार होकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। चल समारोह श्री आई माताजी मंदिर चौक से निकाला गया चल समारोह नगर के प्रमुख मार्ग बड़ी हताई ,नयापुरा,सोनी मोहल्ला,पुरानी धान मंडी,मुख्य बाजार,बड़ी हताई सिर्वी मोहल्ला, होते हुए आई माता चौक पहुंचा। चल समारोह में जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा मे पुष्प वर्षा की गई। समारोह मे माता बहने बेंड पर आई माताजी के भजनो पर गरबा की प्रस्तुति देते चल रही थी। पुरुष क्षत्रिय सीरवी समाज के पारम्परिक रीति रिवाज अनुसार डांडिया खेलते नजर आए। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजननो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। ततपश्चात चल समारोह माताजी मंदिर प्रांगण पहुचा जहां माजी सा ग्रुप के द्वारा 56 तथा लगाया व समाज सकल पंच समिति ने श्री आई माताजी की महाआरती उतारी गई। एवं प्रसादी का वितरण किया गया। बाद समाजजनों द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया।
प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,पूर्व मंत्री रंजना बघेल,नगर परिषद अध्यक्ष्य रेलम चौहान व भाजपा कार्यकर्ताओ मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने मे सिर्वी समाज सकल पंच समिति कार्यकारणी व समाजजनों ने बढ़चड कर हिस्सा लिया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनोज सिर्वी ने दी।