Rajendra Devray / Sat, Aug 23, 2025 / Post views : 283

कुक्षी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर ,आज दिनांक को कूक्षी न्यायालय के कोर्ड रुम में उक्त नेशनल लोक अदालत की बैठक आयोजन की गई, बेठक मेंआरती शुक्ला पाण्डेय, प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में लोक अदालत में रखे जाने वाले समझौता योग्य, प्रकरणों पर चर्चा हुई। विभागीय अधिकारियों से अधिक से अधिक प्रकरणों में समझौता कराने का अनुरोध किया गया। तो वही श्री हर्ष राज दुबे व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड ने कहा कि लोकअदालत के माध्यम से जो समझौता होता है। उसमें दोनों पक्षों की जीत होती है। और प्रकरण अंतिम रूप से निराकृत होता है। जिससे समय, धन और ऊर्जा की बचत होती है। न्यायालय प्रागण में उक्त दिनांक 13 सितम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में अपना सहयोग प्रदान करें।
तो वही नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13,सितंबर 2025 की तैयारियां विगत माह से चल रही है। जिनमें प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक मैनेजर, नगर परिषद अधिकारी ,विद्युत विभाग अधिकारियों के साथ कूक्षी पुलिस विभाग से बैठके की गई है। उक्त बेठक में राजस्व विभाग से तहसीलदार भी मौजूद रहे, जिनके माध्यम से वे सभी मामले जिनमें समझौता हो सकता है उनमें पक्षकारों के साथ समझौता वार्ता करने के लिए नगरपालिका का अधिकारी को नगर में रैली निकाले के निर्देश दिए |
उक्त बैठक में श्री अम्बुज पाण्डेय द्वितीय अपर जिला सत्र न्यायाधीश, श्री सचिन कुमार जाधव व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड, के साथ ही श्री हर्ष राज दुबे व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड के साथ ही। उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन