कृषि विज्ञान केन्द्र मनावर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सीधा प्रसारण एवं कृषक संगोष्ठी का आयोजन
कृषि विज्ञान केन्द्र मनावर (धार-।।) के सभागार में दिनांक 19-11-2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करने के सीधे प्रसारण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र मनावर क्षेत्र के लगभग 200 कृषक एवं महिला कृषको ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के करीब 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि का हस्तांतरण किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि योजना प्रारंभ से वर्तमान तक देश के छोटे किसानों के खाते में अब तक लगभग 4 लाख करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। किसान सम्मान निधि योजना के तहत छोटे किसानों को बैंक खातों में एक साल में 2&2 हजार रुपये की तीन किस्तें (कुल 6000 रुपये) ट्रांसफर किये जाते है। कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की बात करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती मेरे दिल के बहुत करीब है। सरकार ने एक साल पहले प्राकृतिक खेती राष्ट्रीय मिशन योजना प्रारंभ की जिसके कारण कई किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि नेचुरल फार्मिंग से हमारा एग्रीकल्चर एक्सपोर्ट 2 गुना हुआ है। भारत नेचुरल फार्मिंग का ग्लोबल हब बनने वाला है।
इसी अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. ए.एल. बसेड़िया ने वर्तमान रबी सीजन में बुवाई तकनीकियां बीज उपचार एवं उन्नत किस्म के बीज से संबंधी समसामयिक सलाह दी। इसके साथ-साथ जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बीजामृत से बीजो को उपचारित करने की विधि को बताकर फसल बढ़ी होने पर जीवामृत तैयार कर फसलों मे उपयोग करने की सलाह दी साथ ही कीट एवं रोगो के नियंत्रण हेतु नीमास्त्र पांच पत्ती काढ़ा आदि के उपयोग की सलाह दी जिससे लागत में कमी की जाकर प्रकृति को जहरीले कीटनाशकों से बचाया जा सके तथा कृषि आय में वृद्धि की जा सके। केन्द्र के वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी श्री डी.आर. चैाहान ने उपस्थित कृषकों को किसान सारथी एप को अपने मोबाईल में डाउनलोड कर अपने खेत से सीधे कृषि वैज्ञानिकों से बात कर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु बताया गया। इस कार्यक्रम में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग से अनुविभागीय अधिकारी श्री ज्ञानसिंह सोलंकी उद्यानिकी विभाग से श्री दीपक पाटीदार टैरिफ एन.जी.ओ. से श्री संजय भूरिया एवं चंबल फर्टिलाइजर से श्री प्रितेश पाटीदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार श्री डी.आर. चैाहान के द्वारा किया गया।
वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख
कृषि विज्ञान केन्द्र मनावर