लोकायुक्त ने पटवारी को 4000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार
किसान से इस काम के लिए मांगी रिश्वत, 4000 लेते लोकायुक्त ने दबोचा
भोपाल / नरसिंहपुर । मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है लगातार लोकायुक्त के द्वारा रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारियों को पकड़ने का काम किया जा रहा है परंतु रिश्वतखोर अधिकारी बाज नहीं आ रहे हैं प्रतिदिन मध्य प्रदेश में किसी न किसी जिले तहसील में लोकायुक्त के द्वारा भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा रहा है परंतु भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है और अधिकारी कर्मचारी रिश्वत लेने के लिए तत्पर बैठे हुए हैं क्या मध्य प्रदेश का सिस्टम इतना भ्रष्ट हो गया है कि किसी भी कार्य को करने के लिए प्रदेश में आपको पहले रिश्वत देनी होगी उसके बाद ही गरीब किसान मजदूर और आदिवासी लोगों के काम हो पाएंगे ।
क्या है मामला ?
मामला नरसिंहपुर जिले से गाडरवारा तहसील में पदस्थ पटवारी घनश्याम सिंगरौले ने लिलबानी गांव के किसान इंद्रकुमार मालवीय से बैनामा पास कराने के एवज में पांच हजार की घूस मांगी थी। जिस पर ₹4000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने रंगे हाथ पटवारी को गिरफ्तार किया आगे की करवाई जा रही है।