अंजड़ श्रावण मास के परम पवित्र महीने के अंदर श्रद्धा भक्ति सनातन धर्म प्रेमियों के अंदर चरम पर है आज नगर अंजड़ में बस स्टैंड के समीप श्री राम कॉलोनी के अंदर भगवान श्री रामेश्वर शिव परिवार की स्थापना का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आज सुबह 9:00 बजे से भगवान शिव परिवार की शोभायात्रा स्थानीय थानेश्वर महादेव मंदिर से श्री राम कॉलोनी तक निकली गयी यह शोभायात्रा 10 बजे नवनिर्मित मन्दिर में पहुंची शोभायात्रा में भगवान की भव्य झांकी को ट्रैक्टर में सजाया गया था तथा शिव परिवार में भगवान शिव माता पार्वती गणेश कार्तिक स्वामी और नन्दी भगवान की शोभायात्रा से बेंड बाजो के साथ निकाली गई वहीं शोभायात्रा के आगे 51 मंगल कलशो से कन्या लेकर चल रही थी सेकड़ो की संख्या में महिलाओं ने पुरुषोंशो ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया थानेश्वर महादेव से श्री राम कॉलोनी तक जगह-जगह भक्तों के द्वारा यात्रा पर और भगवान शिव पार्वती पर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया
करीब 10:00 बजे यात्रा श्री राम कॉलोनी पहुंची जहां पर नवनिर्मित मंदिर में भगवान रामेश्वरम भगवान की स्थापना गायत्री परिवार के माध्यम से की जाएगी भगवान शिव पार्वती का फुलाधी वास , पुष्पाधीवास , घृता धिवास , फला धिवास , जलाधी वास के बाद भगवान रामेश्वर भगवान शिव परिवार की स्थापना की जाएगी इसके पश्चात यज्ञ किया जाएगा यज्ञ के बाद पूर्णाहूती की जाएगी इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या के अंदर श्रीराम कॉलोनी के रहवासी उपस्थित रहे और भगवान भोलेनाथ की जय कारों के साथ यात्रा का भक्तों ने स्वागत किया