मनावर।। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनावर में 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें वह विद्यालय के तीन टीचरों पर मानसिक प्रताड़ना करने का आरोप लगा रही है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल से सुसाइड नोट को बरामद किया है।
घटना के बाद विद्यालय प्रशासन से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वही अन्य छात्राएं भी इस घटना से सदमे में आ चुकी है। बालिका के परिजनों का कहना है, कि हमें इस बात की जानकारी नहीं थी। जब यह घटना हुई तो बालिका घर में अकेली थी। उसके पिता बाजार किसी काम से गए थे। बड़ी बहन नौकरी करती है और माताजी राखी के लिए अपने भाई के यहां गई पर हुई थी। मनावर अनु विभाग की अधिकारी पुलिस अनु बेनीवाल का कहना है कि घटना की जानकारी लगते ही मर्ग कायम कर लिया गया था जो सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है। जिसके आधार पर विद्यालय के शिक्षकों से बयान लिए जा रहे हैं पूरी घटना पर नियम अनुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे मामले में मृतका के परिजनों के साथ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम के पश्चात शव को लेकर पहले विद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इसके पश्चात नाराज विद्यार्थियों ने चक्का जाम कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। 15 अगस्त होने के कारण कई अधिकारी अलग-अलग क्षेत्र जा चुके थे। जिन्हें आने में समय लगा और इस दौरान लंबे समय तक चक्का जाम रहा। मनावर अनु विभाग के अधिकारी प्रमोद गुर्जर ने प्रदर्शन कार्यों एवं परिजनों को समझाइए देकर हटाने का प्रयास किया। परंतु परिजन त्वरित कार्रवाई कर शिक्षकों के निलंबन और गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसके उपरांत मनावर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनु बेनीवाल ने धार से वापस आकर परिजनों की बात सुनी और सभी को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।