: मनावर माँ रेवा घाट का निर्माण होगा ऐतिहासिक बैठक में मात्र दो घंटे में दस लाख रुपए के दान प्राप्त हुवा क्षेत्र किं जनता बड़ चढ़ कर सहयोग कर रही हैं घाट निर्माण में
Rajendra Devray
/
Sat, Aug 9, 2025
/
Post views : 295
माँ रेवा घाट का निर्माण होगा ऐतिहासिक
सातसौ फीट लंबाई तीनसौ पचास फीट चौडाई से होगा निर्माण
मनावर तहसील के साथ धार जिले का नाम होगा गौरांवित
मनावर 8 अगस्त 2025 को सेमल्दा में मां रेवा मंदिर के प्रांगण में कोटेश्वर नर्मदा बहुउद्देशीय सेवा संस्थान के सदस्य एवं सेमल्दा, अछोदा, करौली, सिरसाला, मनावर, देवला, जोतपुर एवं आसपास के ग्रामों में निवासरत मां नर्मदा भक्तों की दूसरी बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ मां नर्मदा जी के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित प्रवीण शर्मा राधे भैया वराह नगर बड़ा बड़दा की गरिमामय उपस्थिति में हुआ रामेश्वर पाटीदार करौली द्वारा घाट निर्माण की प्रस्तावना पर जानकारी देते हुए बताया कि निमाड़ के गौरव मोहन भाई पाटीदार का नई दुनिया धार द्वारा सम्मान किया वह निश्चित ही इसके हकदार थे उनका सम्मान होना ही था क्षेत्र की जनता की ओर से उनको बधाई दी गई सर्वानुमति से बैठक में घाट का नामांकरण ---मां रेवा घाट निर्माण समिति ग्राम सेमल्दा रखा गया घाट का निर्माण कैसे करना और दान एकत्रित कैसे करना इस पर भी चर्चा की गई इस पुनीत कार्य में हम सब मिलकर गांव-गांव जाकर संपर्क कर दान राशि एकत्रित करें ऐसा सबने विचार रखा फिर पंडित प्रवीण शर्मा को आशीर्वचन हेतु आमंत्रित किया गया शर्माजी ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादाई उद्बोधन मे यह कहा की आप तो घाट निर्माण का काम शुरू करिए मां रेवा की कृपा एवं बजरंगबली के आशीर्वाद से आपका संकल्प पूरा होगा श्री हरिहर घाट वराह नगर बड़ा की ओर से ₹11000 की अमूल्य धरोहर दान स्वरूप प्रदान की गई
श्री महेंद्र कामदार निसरपुर ने घाट निर्माण से संबंधित पुरानी कार्य योजनाएं दान कैसे प्राप्त करना घाट की लंबाई चौड़ाई एवं पूर्व में निर्मित घाट समिति के अनुभवों को सबके सामने साझा किया सर्वानुमति से दान हेतु निम्न अनुसार कार्य योजना बनाई
एक पेढ़ी 100 वर्ग फीट 11000
दो पेढ़ी या 200 वर्ग फीट ₹21000
तीन पेढी या300 वर्ग फीट 31000 रुपए
चार पेढ़ी या 400 वर्ग फीट 41000
पांच पेढी या500 वर्ग फीट 51000
इसके अतिरिक्त छोटी से छोटी दान राशि भी आशीर्वाद के रूप में प्राप्त की जाएगी.
151000 की दान राशि श्री शोभाराम जी पाटीदार मंगला टायर मनावर
101000 की दान राशि श्री मुकेश श्रीधर जी मुकाती जोतपुर
इसी प्रकार और बहुत सारे दानदाताओं ने मिलकर के 10 लाख रुपए की दान राशि 2 घंटे की बैठक में एकत्रित कर ली 700 फीट बाय 350 फीट घाट निर्माण का संकल्प लिया गया और तीन-चार दिनों में ही निर्माण स्थल पर फीलिंग या भरावे का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा कार्यक्रम का संचालन श्री हरीश भाई पाटीदार मनावर के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में श्री रणवीर भाई तोमर के द्वारा घाट निर्माण में क्षेत्र की समस्त जनता से अधिक से अधिक तन मन धन से सहयोग करने की अपील की श्री तुकाराम पाटीदार मनावर के द्वारा समस्त मां नर्मदा भक्तों का आभार व्यक्त किया
घाट निर्माण में प्रिंट एवं इलेक्टरॉनिक मीडिया की अहम भूमिका रहेगी उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी दिनेश पटेल ने दी